फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र व्यक्तियों को नहीं मिल रहा सुरक्षा पेंशन का लाभ

Mon, 07 Nov 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
जिला सोलन में जानकारी के अभाव के चलते 70 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले छात्रों और पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से महरूम रहना पड़ रहा है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला सोलन में जानकारी के अभाव के चलते 70 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले छात्रों और पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से महरूम रहना पड़ रहा है। इसमें पेंशन के तहत 1200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। 40 से 70 प्रतिशत तक अक्षम व्यक्तियों को प्रतिमाह 650 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाई जा रही है। दिव्यांग छात्रों को प्रथम कक्षा से स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रवृत्तियां भी दी जा रही हैं। भिन्न - भिन्न दरों के आधार पर इन छात्रों को 500 रुपये से लेकर 1250 रुपये तक की छात्रवृत्तियां मासिक आधार पर प्रदान की जाती हैं। यह सभी छात्रवृत्तियां वर्ष में एकमुश्त छात्रों को उपलब्ध करवाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

 
दिव्यांगों का सटीक आंकड़ा न होने से प्रशासन इनकी पहचान नहीं कर पा रहा। लिहाजा उपायुक्त सोलन के समक्ष यह मामला आने के बाद जिलाभर में पात्र दिव्यांगों की पहचान शुरू कर दी है। इसके तहत शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सघन अभियान न होने से दिव्यांगों का पूरा आंकड़ा प्रशासन के पास नहीं है।
 डीसी सोलन द्वारा जारी निर्देशों के बाद जिलाभर में चिकित्सक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विकलांगता के प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने सोलन जिले के दिव्यांग व्यक्तियों से अपील की है कि वह सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का लाभ उठाएं। इस अभियान के तहत जिले में 12 विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


84 की जांच 27 को प्रमाणपत्र
जिलाभर में दिव्यांगों की पहचान एवं उन्हें प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आयोजित चिकित्सा शिविर के तहत नालागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 84 व्यक्तियों की जांच के लिए पंजीकरण कर चिकित्सीय जांच की गई। इसमें 27 व्यक्तियों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। प्रवक्ता ने लोगों से आग्रह किया कि सभी विकास खंडों में जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगों की जांच के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में 12, 25 और 26 नवंबर को सुबह 10.30 से शाम 4.00 बजे तक चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। कहा कि इन शिविरों का लाभ उठाने के लिए अक्षम व्यक्ति अपने साथ पासपोर्ट आकार की चार फोटोग्राफ तथा जन्म प्रमाणपत्र लाएं।

मुफ्त यात्रा की भी प्रावधान
जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर ने कहा कि विभाग दिव्यांग व्यक्तियों को पहचानपत्र जारी करता है। इस पहचानपत्र के साथ दिव्यांग प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में हिमाचल के भीतर निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। सभी दिव्यांग व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ तभी प्राप्त हो सकता है जब पूर्ण चिकित्सा जांच के बाद उनके प्रमाणपत्र बने हुए हों। जिले के अक्षम व्यक्तियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन सभी विकास खंडों में इन शिविरों का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें