फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी सेनिटेशन टैक्स की जानकारी अब फोन पर

Sun, 06 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली, पानी और सेनिटेशन टैक्स के बिल करदाताओं को फोन पर एसएमएस व ई-मेल के माध्यम से आ जाएंगे। साथ ही किसी कारण घरों में आने वाला बिल गुम हो जाए या फिर खराब हो जाए तो भी बिल से जुड़ी तमाम जानकारी आपके फोन पर मौजूद होगा जिसे ऑनलाइन भी जमा किया जा सकेगा। इस सेवा का सबसे अधिक लाभ शहर के बुजुर्गों, महिलाओं और व्यापारियों को होगा।
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से नप इस सेवा को शुरू करने के कार्य में लगा था, लेकिन शहर से जुड़ी सटीक जानकारी नहीं होने के कारण काम पूरा नहीं हो सका। अब जीएसआई सर्वे के बाद शहर और शहरवासियों से जुड़ी तमाम जानकारी नप के पास उपलब्ध है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी तक यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।

अगर ऐसा होता है तो शहर की 40 हजार की आबादी को इससे लाभ मिलेगा। साथ ही नप अपना फेसबुक अकाउंट भी खोलने जा रहा है जिसमें शहर के विकास का खाका हो या वार्ड की समस्या अथवा सुझाव सब आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर के  जरिए पहुंच सकेंगे। एसएमएस सेवा को लोगों से जोड़ने के लिए नप का आईटी सेल शहर के प्रत्येक घर से एक मोबाइल नंबर एकत्रित कर डाटा तैयार कर रहा है। जनवरी 2017 से लोगों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। नगर परिषद द्वारा दी जा रही इस एसएमएस सुविधा के लिए शहरवासियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन


नगर परिषद एसएमएस सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक मोबाइल प्रदात्ता कंपनी से बल्क एसएमएस का करार कर सकता है। इसमें प्रत्येक उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सिस्टम में फीड किए जाएंगे। बिजली, पानी और सेनिटेशन टैक्स के बिल संबंधित नंबरों पर भेजे जाएंगे। वहीं इसके लिए पहले नगर परिषद एक नंबर जारी करेगा जिसमें रिक्वेस्ट भेजने पर स्वीकृति संदेश आएगा। उसके बाद नप द्वारा यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि नप की ओर से जनवरी के पहले सप्ताह तक एसएमएस सुविधा शुरू किया जाएगा। इससे लोगों को बिल और टैक्स का भुगतान करने में आसानी होगी। वहीं नगर परिषद से जुड़ी तमाम जानकारियां शहर के लोग आसानी से एसएमएस द्वारा ले पाएंगे। यही नहीं किसी भी नई पुरानी योजना को लेकर अपने सुझाव और प्रतिक्रिया भी दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें