फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता के हिस्से की बिजली उद्योगों को हो रही सप्लाई

Tue, 24 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
गर्मियों में बढ़ रही बिजली खपत का खामियाजा हजारों घरेलू उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गर्मियों में बढ़ रही बिजली खपत का खामियाजा हजारों घरेलू उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं पर लग रहे बिजली कट उद्योगों को पर्याप्त बिजली मुहैया करवाने की कवायद मानी जा रही है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि उद्योगों में बिजली की कटौती न हो इसके लिए बिजली बोर्ड बद्दी के घरेलू कनेक्शनों पर दिन में चार से पांच बार आधे घंटे से अधिक समय तक बिना सूचना के बिजली को गुल कर रहा है। बोर्ड अधिकारी इसका कारण लाइन में खराबी बता रहे हैं।
 
क्षेत्र में पिछले 15 दिन से लगातार बिजली के गुल होने की समस्या आ रही है। लोगों को गर्मियों में राहत देने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण फ्रीज, एसी, कूलर और पंखे के लिए बिजली नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन


बिजली गुल रहने से लोगों को रात के समय भी चैन से नहीं सो पा रहे। वहीं अधिकारियों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में बिजली की समस्या आ रही है। इसे दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बिजली होने पर भी पर्याप्त सप्लाई क्यों नहीं
घरेलू उपभोक्ता कुलवंत चौधरी, नरेंद्र कुमार, सौरभ शर्मा, विमल, राजिंद्र सिंह, रूपेंद्र सुद, हरदीप सिंह चौधरी, करम चंद, लखन चौधरी, परमजीत सिंह, जीएस सोडी, अरविंद्र गुज्जर, हंस राज शर्मा ने कहा कि घरों में दिन व रात दोनों समय ही बिजली गुल रह रही है। उद्योगों में बिजली के कोई कट नहीं लग रहे। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड घरेलू कनेक्शनों की सप्लाई को बाधित कर उद्योगों की डिमांड को पूरा करने में लगा है।

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक समस्या
बद्दी बस स्टैंड, शीतलपुर, वार्ड दो, तीन, पांच, फेस 1-2 में बिजली गुल रहने की समस्या सबसे अधिक है। हालांकि विभाग इस संबंध में उक्त क्षेत्रों में बिजली की तारों से पेड़ों की टहनियों के लगने से आपूर्ति प्रभावित होने की बात कर रहा है।

बोर्ड के पास पर्याप्त बिजली आपूर्ति : ठाकुर
अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड राकेश ठाकुर ने कहा कि बोर्ड के पास आवश्यकता से अधिक बिजली की सप्लाई है। औद्योगिक और घरेलू कनेक्शनों को पर्याप्त बिजली सप्लाई की जा रही है। कहा कि कुछ क्षेत्रों में पेड़ों और अन्य तकनीकी कारणों से बिजली सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है।

इसके लिए फील्ड स्टाफ को बद्दी की सभी सप्लाई लाइनों की जांच और इनमें सुधार के आदेश दिए हैं। अब उपभोक्ताओं को ऐसी समस्या नहीं आएगी। तूफान से बिजली बोर्ड को 15 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें