फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ऐतिहासिक रेल ट्रैक के चारों तरफ गंदगी

Tue, 24 May 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
रेल मार्ग से मिनी शिमला के नाम से मशहूर सोलन शहर के दीदार करने आने वाले सैलानियों का स्वागत गंदगी करती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल मार्ग से मिनी शिमला के नाम से मशहूर सोलन शहर के दीदार करने आने वाले सैलानियों का स्वागत गंदगी करती है। शहर के बीचोंबीच बसे रेल स्टेशन की एंट्री और एग्जिट प्वाइंट से ठीक पहले गंदगी का साम्राज्य है। आलम यह है कि स्थानीय लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

 
लोगों का कहना है कि सैलानियों का एतिहासिक धरोहर की सुंदरता और रोमांच का मजा सोलन पहुंचते ही गंदगी से किरकिरा होता है। यह क्षेत्र वार्ड नंबर दो में आता है। हालांकि यहां डोर टू डोर गारबेज मुहिम भी छेड़ी है। लेकिन यह मुहिम रंग लाती नहीं दिख रही। कूड़ा सरेआम यहां वहां फैलाया जा रहा है।

ऊपर से आरोप है कि ट्रैक के इर्द गिर्द गंदगी का आलम होने के साथ यहां नशेड़ियों ने अड्डा बना रखा है। दावा है कि यहां हर तरह का नशा होता है। लोगों ने पुलिस विभाग से इस ट्रैक पर गश्त तेज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


घरों में उड़कर आती है गंदगी
गृहणी विमला ने कहा कि डोर टू डोर गारबेज होने के बावजूद कूड़ा खुले में पता नहीं कौन फेंक जाता है। हवा चलने पर गंदगी उड़कर घरों के अंदर आती है। खुले में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

दुर्गंध से चलना मुश्किल
स्थानीय निवासी ऊषा ने कहा कि यहां हमेशा दुर्गंध आती है। इसके चलते लोग परेशान हैं। नप और रेवने विभाग को मिलकर सफाई को लेकर व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। यहां डस्टबिन होना चाहिए।

ऐतिहासिक धरोहर हो रही खराब
गगन ने कहा कि रेलवे ट्रैक ऐतिहासिक धरोहर है। यहां रोजाना सैकड़ों सैलानी और स्थानीय लोग रेल में सफर करते हैं। ट्रैक के इर्द गिर्द पड़ी गंदगी से सोलन की सुंदरता को दाग लगता है। इसे सुधारा जाना चाहिए।

जुर्माने का हो प्रावधान
अनिकेत कुमार का कहना है कि सोलन रेलवे स्टेशन की एंट्री से पहले वार्ड नंबर दो पड़ता है। यहीं गंदगी पसरी हो तो सैलानियों पर शहर की छवि का गलत प्रभाव पड़ता है। सोलन शहर के बीच से गुजरने वाले ट्रैक पर गंदगी का साम्राज्य है। गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना होना चाहिए।

जल्द शुरू होगा सफाई अभियान
पार्षद सुषमा शर्मा ने कहा कि सफाई अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। ट्रैक के ऊपर और मालरोड पर कई होटल, ढाबा मालिक तथा सब्जी विक्रेता गंदगी की गठरी बनाकर ट्रैक के इर्द गिर्द फेंक देते हैं। आवारा पशु भी बड़ी समस्या है। इसे दुरुस्त किया जाएगा। डंपर भी रखे थे लेकिन रेलवे विभाग डंपर भी नहीं रखने दे रहा।

9418290903 पर सांझा करें समस्या
अगर आपके वार्ड, गली या मोहल्ले में किसी प्रकार की कोई जन समस्या है तो आप 9418290903 पर सांझा कर सकते हैं। आपकी समस्याएं संबंधित अधिकारी तक पहुुंचाकर उसके निदान की कोशिश की जाएगी। बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आप व्हाट्सऐप नंबर से सांझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें