फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की में जल्द बनकर तैयार होगा काेर्ट भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
योगेश शर्मा
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। क्षेत्र में जल्द ही करोड़ों रुपये की लागत से कोर्ट परिसर भवन बनकर तैयार हो जाएगा। एक माह के भीतर लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अर्की में 11.48 करोड़ रुपये की लागत से कोर्ट परिसर का निर्माण कार्य हुआ है। आने वाले दिनों में अब तीन कोर्ट बैठना शुरू हो जाएंगे। इससे दर्जनों लंबित पड़े मामलों के निपटारे की सुविधा भी लोगों को मिल जाएगी। आधुनिक भवन में इंटरनेट समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। कोर्ट परिसर में लोगों को पार्किंग की समस्या न आए इस बात का भी पूरा ध्यान रखा गया है। पांच मंजिला बिल्डिंग में कार्यालय तैयार होंगे। इसके अलावा दो लिफ्टें भी लगाई जा रही है। इसमें एक लिफ्ट जज के लिए और दूसरी सामान्य लोगों के लिए रहेगी। नवनिर्मित भवन के लिए न्यू बस स्टैंड से नई सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है। गौर रहे कि क्षेत्र में 1985 में कोर्ट भवन बनाया गया था। यह भवन वर्तमान समय के अनुसार छोटा पड़ता जा रहा था। इस भवन में सिविल जज मामलों की सुनवाई करते हैं। उद्योगों के चलते आए दिन सैकड़ों मामले कोर्ट में आते हैं। इसके अलावा जमीन से जुड़े मामलों समेत एनडीपीएस और अन्य मामले चले रहते हैं। कोर्ट में अधिक भीड़ होने के चलते नए भवन बनाने की मांग उठी थी। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश ठाकुर ने बताया कि अप्रैल माह तक भवन का निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। फिलहाल भवन तक जाने वाली सड़क का कार्य तेजी से चला हुआ है। मौसम खुलते ही सड़क की भी टारिंग की जाएगी। संवाद

इनसेट
ऐसा होगा स्ट्रक्चर
पांच मंजिला भवन में तीन कोर्ट होने के साथ दो सिविल जज बैठेंगे। एक मंजिल सेशन जज के कैंप के लिए दी जाएगी। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर में करीब 50 वाहनों की पार्किंग, कैंटीन की व्यवस्था भी रहेगी। टॉप फ्लोर में मशीन रूम के साथ-साथ बार रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बार एसोसिएशन की ओर से सरकार से कई बार भवन को बनाने का आग्रह किया गया था। इसके बाद अब भवन जल्द ही बनकर तैयार हो रहा है। जल्द ही भवन में सिविल जज के अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय तथा एडिशनल सीजेएम बैठना शुरू हो जाएंगे और लोगों को काफी राहत मिलेगी।
-जोगिंदर ठाकुर ,अध्यक्ष, बार एसोशिएशन अर्की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें