फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ते को परीक्षा हाल में प्रवेश करने से रोका

Sat, 04 Mar 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए बने उड़नदस्तों पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए बने उड़नदस्तों पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। नियमों को ताक पर रखकर पैरा टीचर या अनुबंध टीचरों को नकल रोकने की अहम ड्यूटी सौंप दी गई है। हैरत इस बात की है कि  इनके पास न तो नियुक्ति पत्र है और न ही कोई आई कार्ड।
विज्ञापन


ऐसे में स्कूलों में नकल रोकने की मुहिम मजाक साबित हो रही है। शनिवार को कोटबेजा स्कूल में दसवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा में ऐसा ही वाक्या देखने को मिला। हुआ यूं कि कोटबेजा स्कूल में दसवीं के हिंदी के पेपर के दौरान दो लोग फ्लाइंग स्क्वायड का हिस्सा बनकर आ धमके।  दोनों परीक्षा हाल में जाने की जिद्द करने लगे।

मामला केंद्र अधीक्षक के पास पहुंचा। अधीक्षक ने दोनों से नियुक्ति पत्र और आई कार्ड मांगा लेकिन दोनों ही शिक्षक यह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों को सेंटर में घुसने नहीं दिया और जांच शुरू हो गई। जांच की गई तो पता चला कि दोनों में से एक पैरा टीचर है और दूसरा अनुबंध शिक्षक के पद पर तैनात है। लिहाजा पेपर के दौरान जहां स्टाफ का नकल रोकने और पेपर को सही ढंग से निपटाने पर ध्यान होना चाहिए था वह इस प्रकरण में ही काफी देर तक उलझे रहे।
विज्ञापन


नहीं दिखा पाए नियुक्ति पत्र : सुपरिटेडेंट
कोटबेजा स्कूल के सेंटर सुपरिटेडेंट डॉ. अक्षत ठाकुर ने बताया कि सुबह दो लोग स्कूल के परीक्षा हाल के बाहर आ धमके। उन्होंने बताया कि उनकी ड्यूटी उड़नदस्ते के रूप में लगाई गई है और वह सेंटर को चेक करना चाहते हैं। लेकिन उड़नदस्ते से नियुक्तिपत्र और आईडी प्रूफ मांगा तो वह आधार कार्ड दिखाने लगे। इस वजह से उन्होंने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

होने चाहिए थे दस्तावेज: प्रधानाचार्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी दास ठाकुर ने बताया कि उड़नदस्ते के रूप में दो लोग सेंटर में प्रवेश करने की मांग कर रहे थे लेकिन कोई ड्यूटी प्रमाण न दिखाने की वजह से उन्हें सेंटर में नहीं घुसने दिया। हालांकि दोनों में से एक पैराटीचर था तो दूसरा शायद अनुबंध अध्यापक। लेकिन फ्लाइंग स्क्वायड में ड्यूटी से संबंधित दस्तावेज उनके पास होने चाहिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें