कड़ाघाट के समीप बस से टकराने के बाद सड़क पर पलटी कार। संवाद
कालका-शिमला एनएच पर वाकनाघाट के पास हुआ हादसा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर सड़क हादसे में दो बच्चों समेत एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। इसमें महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार जानकारी अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे का है। जब एक निजी बस शिमला से सोलन आ रही थी, वहीं एक कार शिमला की ओर जा रही थी। जैसे ही कार वाकनाघाट पहुंची तो वह सामने से आ रही बस से टकरा गई, इसके बाद कार सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे। इसमें दो बच्चे सहित एक महिला को चोटें आई। इसमें महिला की हालत गंभीर होने के कारण शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया। यह लोग बद्दी से शिमला डांस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रहे थे। उधर, थाना प्रभारी कंडाघाट वीर सिंह नेगी ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।