फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नकली दवाई बनाने वाले आरोपी से पूछताछ में हो सकते हैं खुलासे

Fri, 16 Jun 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग विभाग ने शुक्रवार को किया था आरोपी को अदालत में पेश
विज्ञापन

बीते वर्ष नवंबर से आरोपी था फरार, वीरवार शाम को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी में बीते वर्ष नवंबर में एक नकली दवा कंपनी ट्राईजल फॉर्मूलेशन में दवाई तैयार करने, स्टोर करने और कच्चा माल सप्लाई करने वाला व्यक्ति मोहम्मद इदरीश को ड्रग विभाग ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। अब विभाग आरोपी से पूछताछ कर कई तरह के खुलासे करेगा।
आरोप है कि यूपी निवासी मोहित बंसल, अतुल गुप्ता, विजय कुमार ने बद्दी के हनुमान चौक के समीप एक ट्राईजल फॉर्मूलेशन कंपनी खोली, जिसके पास न तो प्रदूषण और न ही उद्योग विभाग की एनओसी थी। यहां पर नकली दवाएं बनाने का कार्य मोहम्मद इदरीश करता था। वह दवा का फार्मूला भी ईजाद करता था। उसने पहले ही बद्दी की कई फार्मा कंपनियों में काम किया था। उन्होंने दवाओं को स्टोर करने के लिए सिक्का होटल में गोदाम बना रखा था। वहां से रात के समय गाड़ी से यूपी के आगरा यह दवाई सप्लाई होती थीं। इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित बंसल, अतुल गुप्ता, विजय कुमार और कोटिंग करने वाले नरेश कुमार को पहले ही विभाग ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मोहम्मद इदरीश फरार हो गया था। वहीं वीरवार देर शाम वह बद्दी पहुंचा तो ड्रग विभाग ने उसे आते ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि मोहम्मद इदरीश को विभाग ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। विभाग ने सात दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने पांच दिन का रिमांड दिया है। विभाग अब रिमांड के दौरान आरोपी से उस स्थान की शिनाख्त करेगा, जहां से यह कच्चा माल लाता था। यही नहीं वह कंप्रेशन मशीन चला कर दवाई तैयार करता था उस स्थान पर भी उसे ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें