फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल में खुली जोगिंद्रा बैंक की शाखा

Thu, 30 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
चायल मैं जोगिंद्रा बैंक का उद्घाटन करते सामाजकि न्याय मंत्री धनीराम शांडलि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने वीरवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र के चायल में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की 30वीं शाखा का शुभारंभ किया। इस शाखा से क्षेत्र की 7 पंचायतों के अतिरिक्त आसपास के विद्यालयों एवं कार्यालयों में कार्य करने वाले लाभान्वित होंगे। इस शाखा के साथ क्षेत्र की 10 सहकारी सभाएं जुड़ेंगी। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में प्रदेश के विभिन्न बैंकों ने अच्छी साख बनाई है। इस प्रणाली से जुड़ने के कारण बैंक के सभी उपभोक्ता विशेष रूप से लाभान्वित होंगे क्योंकि कोर बैंकिंग प्रणाली से उन्हें बैंक की किसी भी शाखा में लेन-देन में कोई कठिनाई नहीं आएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य सरदार सिंह ठाकुर, कांग्रेस समिति के महासचिव हेमेंद्र ठाकुर, खंड कांग्रेस के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, बीडीसी कंडाघाट की अध्यक्ष रीता ठाकुर, बीडीसी सदस्य अजय वर्मा, पंचायत चायल के प्रधान महेश कनोजिया, पंचायत पौधना के प्रधान संजीव ठाकुर, बांजणी के प्रधान प्रेम कश्यप, पंचायत चायल के उपप्रधान अनिल, पंचायत बांजणी के उपप्रधान महेंद्र, अनुसूचित जाति वित्त निगम निदेशक मंडल के सदस्य पलकराम कश्यप, खंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एसडी नेगी, उपमंडल अधिकारी कंडाघाट नीलम दुलटा और बीडीओ कंडाघाट ललित दुलटा मौजूद रहे।  20 अगस्त 1924 को जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की स्थापना की गई थी।

बैंक की 707.84 करोड़ जमा राशि
बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता ने बैंक की 30वीं शाखा के शुभारंभ के लिए मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक की कुल जमा राशि 707.84 करोड़ रुपये है। कहा कि 31 मार्च 2016 तक जोगिंद्रा सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा लोगों 256.80 करोड़ रुपये ऋण एवं अग्रिम के रूप में उपलब्ध करवाए हैं। वित्त वर्ष 2015-16 में बैंक का शुद्ध लाभ 2.65 करोड़ रुपये रहा है। जोगिंद्रा सहाकारी बैंक की सोलन खंड में 5, धर्मपुर खंड में 4, कुनिहार खंड में 7, नालागढ़ खंड में 11 और कंडाघाट खंड में तीन शाखाएं हो गई हैं। बैंक की कार्य पूंजी 31 मार्च, 2014 तक 705.01 करोड़ रुपये थी जोकि 31 मार्च, 2016 तक बढ़कर 844.47 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें