फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस की आंच पर तप रहा काला कारोबार

Wed, 16 Nov 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
बद्दी में बड़े स‌िलेंडर से छोटे स‌िलेंडर में भर रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में लोगों की जान दांव पर लगाकर गैर कानूनी रूप से गैस की कालाबाजारी का धंधा हो रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बद्दी के चक्का रोड पर की छापेमारी में इसका खुलासा किया है। इसमें 23 कामर्शियल गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, गैस पाइप और निपल को कब्जे में लिया है। इस संबंध में बलविंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार देर शाम चक्का रोड पर हेट्रो उद्योग के निकट बर्फ बनाने की फैक्ट्री के साथ गैस ट्रांसपोर्टेशन की आड़ लेकर बड़े सिलेंडरों से गैस को छोटे सिलेंडरों में भरते समय रंगे हाथ कुछ लोगों को पकड़ा है।

यहां आसपास सैकड़ों झुग्गियां और उद्योग हैं। ऐसे में कोई हादसा हो जाता है तो सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। गौरतलब है कि बीबीएन में गैस की कालाबाजारी के कई ऐसे ही ठिकाने हैं जहां दिनरात सिलेंडरों को एकदूसरे में बदलकर गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा है। गैस की कालाबाजारी का यह काला कारोबार उद्योगों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के दम पर चलाया जाता है।
विज्ञापन


बड़े सिलेंडरों से गैस छोटे सिलेंडरों में डालकर उसे दो से तीन गुना दामों पर बेचा जाता है। यानी एक सौ रुपये की गैस को काला धंधा करने वाला कारोबारी तीन सौ रुपये तक बेचते हैं। इससे सरकार के राजस्व को भी सीधे तौर पर चुना लगाया जा रहा है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच : एसपी
पुलिस ने धारा 336 के तहत लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में डालने का मामला दर्ज किया है। एसएचओ फिरोज खान ने कहा कि मामले में बलविंद्र सिंह पुत्र संजीव सिंह निवासी मोहाली पंजाब के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी से संबंधित दस्तावेजों को मंगवाया है। जांच के बाद दस्तावेज सही न पाए जाने पर और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि मामला गैस के असुरक्षित तरीके से अदला बदली से जुड़ा है। इसके चलते पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें