फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चिट्टे का आरोपी चार दिन की रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने चिट्टे के आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 फरवरी तक पुलिस की रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान अब पुलिस आरोपी से मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश करेगी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू नालागढ़ क्षेत्र में सुरेंद्रा पब्लिक स्कूल के समीप एक बाइक पर सवार अनमोल से 8.80 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

-इनसेट-

खोल बेली की महिला ने निगला जहर
बद्दी(सोलन)। खोल बेली गांव की एक 28 वर्षीय महिला ने वीरवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल में लाया गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें