फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दभोटा में शराब के ठेके की नीलामी न करने की मांग उठाई

विज्ञापन
संघर्ष समिति दभोटा के पदाधिकारी आबकारी एवं कराधान के उपायुक्त को ज्ञापन देते हुए- स्रोत- समिति - फोटो : 1
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने एसपी व आबकारी कराधान विभाग के उपायुक्त से की मुलाकात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। संघर्ष समिति दभोटा के पदाधिकारियों ने मार्च में होने वाली शराब ठेके की नीलामी से दभोटा के सब‑बेंड 14एस को हटाने की मांग को लेकर एसपी व आबकारी कराधान विभाग के उपायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान समिति के प्रधान जिंदर पाल, जयपाल चंदेल, संगत सिंह, राम सिंह सैणी व पवन कुमार ने उपायुक्त विनोद डोगरा को बताया कि दभोटा में लोग शराब ठेके का कड़ा विरोध कर रहे हैं और यह ठेका एक उप शाखा ठेका है, जिसे बंद करने के लिए उपायुक्त के पास अधिकार हैं। उन्होंने आगामी 31 मार्च की नीलामी में सब‑बेंड 14एस को न शामिल करने की मांग रखी। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद समिति का प्रतिनिधिमंडल एसपी विनोद धीमान से भी मिला और कहा कि यदि ठेका पुनः खोला गया तो लोग विरोध करेंगे और कानून‑व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। एसपी ने भी सकारात्मक कार्रवाई के आश्वासन के साथ प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें