फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट-चायल सड़क पर पैरापिट न होने से हादसों का खतरा

विज्ञापन
कंडाघाट चायल सड़क पर टूटे पेरापिट। संवाद
विज्ञापन
गड्ढों से लोग परेशान
विज्ञापन

नवगांव, कल्होग, साधुपुल के पास सड़क की हालत खराब
29 किलोमीटर सड़क पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
रोजाना होती है पर्यटकों की आवाजाही, सड़क को सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन।)। कंडाघाट-चायल सड़क पर ढांक की ओर कई स्थानों पर पैरापिट न लगाए जाने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा कंडाघाट से नवगांव, कल्होग से साधुपुल और बड़ा मोड़ से चायल तक सड़क की हालत भी बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इन्हें लंबे समय से ठीक नहीं किया गया है।
सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों की वजह से वाहन असंतुलित होकर गिर रहे हैं। इससे लोग चोटिल हो रहे हैं। वहीं, कार सहित अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग से कई बार मांग की है, लेकिन अब तक समस्या पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कंडाघाट से चायल तक करीब 29 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत खराब होने से पर्यटकों की संख्या पर भी असर पड़ रहा है। इसका सीधा नुकसान होटल कारोबार को उठाना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे वाहनों की आवाजाही और अधिक मुश्किल हो जाती है। इसके अलावा सड़क किनारे कई स्थानों पर डंगे भी टूट चुके हैं।
स्थानीय निवासी अशोक कपूर, राजेश ठाकुर, बस चालक शशि शर्मा, संजय ठाकुर, अशोक ठाकुर सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से सड़क की हालत सुधारने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हर वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक चायल घूमने आते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत और अन्य कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। जैसे ही बजट स्वीकृत होता है, सड़क पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
ई. शुभम अग्रवाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कंडाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें