फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट-चायल सड़क पर पैरापिट न होने से दुर्घटना का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवगांव, कल्होग, साधुपुल के समीप सड़क की हालत भी खराब
विज्ञापन

29 किलोमीटर सड़क पर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

रोजाना होती है पर्यटकों की आवाजाही, सड़क सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

चायल (सोलन)। कंडाघाट-चायल सड़क पर ढंक की ओर अब तक पैरापिट नहीं लगाए गए हैं। इससे वाहन चालकों को हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। वहीं, कंडाघाट से नवगांव, कल्होग से साधुपुल और बड़ा मोड़ से चायल तक सड़क की हालत भी बेहद खराब पड़ी हुई है।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहन फिसलने से चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, कार समेत अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कंडाघाट से चायल तक करीब 29 किलोमीटर सड़क की खराब हालत का असर पर्यटन पर भी पड़ रहा है। सड़क की बदहाली के कारण पर्यटकों की संख्या घट रही है। इससे होटल कारोबार प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद गड्ढों में जलभराव हो जाने से वाहनों की आवाजाही और भी मुश्किल हो जाती है। इसके अलावा कई स्थानों पर सड़क किनारे लगे डंगे भी टूट चुके हैं।
स्थानीय निवासी अशोक कपूर, राजेश ठाकुर और बस चालकों शशि शर्मा, संजय ठाकुर, अशोक ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हर वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक चायल घूमने आते हैं, लेकिन खराब सड़कों के कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत और अन्य आवश्यक कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही सड़क पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
ई. शुभम अग्रवाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग कंडाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें