फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो कारें टकराईं, चार लोग घायल, एक की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी-साई सड़क पर वर्धमान चौक के पास हादसा
विज्ञापन

कार में सवार दो लोगों के साथ पैदल चल रहे दो लोग आए चपेट में
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। वर्धमान चौक के समीप दो कारों की टक्कर में पैदल जा रहे दो लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उन्हे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, कारों में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। उनका बद्दी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा शुक्रवार देर शाम बद्दी-साई मार्ग पर वर्धमान चौक के पास हुआ। यहां क्रेटा और डिजायर कार आपस में टकरा गईं। टक्कर के दौरान सड़क किनारे पैदल जा रहे भूप सिंह और अजय हादसे की चपेट में आ गए। दोनों को तुरंत बद्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक घायल को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसा क्रेटा कार चालक की लापरवाही से हुआ। चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही डिजायर कार को टक्कर मार दी। डिजायर कार में सवार अनमोल सिंह और गौरव को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने क्रेटा कार चालक शक्ति सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। घायलों की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें