फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू के शिवालिक होटल में तीज मिलन की रही धूम

Fri, 07 Aug 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू(सोलन)। शहर के शिवालिक होटल में शुक्रवार को तीज मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में शहर की युवा महिलाओं से लेकर वरिष्ठ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने तीज पर्व की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कीं। समारोह के दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। हंसी-खुशी और उत्साह से भरपूर माहौल में सभी ने तीज पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में मेहंदी, पारंपरिक लोकगीतों और सामूहिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनीं।
विज्ञापन

आयोजक ने बताया कि ऐसे आयोजन महिलाओं को सामाजिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत बनाए रखते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें