फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कैंथा चढियार उठाऊ पेयजल योजना में तकनीकी खराबी, दो दिन से बंद

Sun, 23 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दर्जन गांव की दो हजार आबादी में हुई पेयजल किल्लत
विज्ञापन

योजना में आई तकनीकी खराबी, ग्रामीण हो रहे हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा नाली पंचायत के तहत कैंथा चढियार उठाऊ पेयजल योजना में तकनीकी खराबी आने से योजना दो दिन से बंद है, जिससे एक दर्जन गांवों की दो हजार की आबादी को पानी की किल्लत हो रही है। जलशक्ति विभाग बद्दी व उप मंडल चंडी के अधीन यह उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना कालूझंडा पंचायत के कुंडावाला से संचालित होती है। पंप हाउस में खराबी के चलते पिछले दो दिनों से नियमित आपूर्ति न होने के कारण पट्टा नाली व चढियार पंचायत के एक दर्जन गांव के दो हजार ग्रामीण प्रभावित है।
ग्रामीण कृष्ण दत्त, प्रकाश चंद, रणवीर व राजेश नारा आदि ने बताया कि योजना के बंद होने से कैंथा, चडियार, परोल, नारा, विधि नसेरी, झांगड़, कुनाना, माहली, नालग, कथलोह, परोल, बधोनीघाट व मंजहेड़ के दो हजार की आबादी बरसात के दिनों में पेयजल हेतु बावड़ी व नालों का गंदला पानी लाने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग चंडी के उप मंडल अधिकारी रजत कौशल ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। मोटर से जुड़ी 30 मीटर केबल चोरी हो गई थी। शीघ्र आवश्यक मरम्मत करवाकर भंडारण टैंक भरकर पेयजल आपूर्ति बहाल कर कर दी जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें