फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एडीसी बड़ोग को हराकर चंडीगढ़ की टीम सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला वर्ग में सोलन की टीम ने बसाल को हराया
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बसाल में श्री बिजेश्वर देव मेले का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर से सटी ग्राम पंचायत बसाल में दो दिवसीय बिजेश्वर देव की पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान बुधराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला परिषद सदस्य मनोज ने कबड्डी का शुभारंभ किया। मेले की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान बसाल रिचा ठाकुर और उप प्रधान किरण किशोर ने की। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में स्थानीय सहित बाहरी राज्यों की कुल 34 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 13 टीमें अंडर-19 वर्ग की हैं। अंडर-19 वर्ग में पहले दिन चंडीगढ़ और सोलन बड़ोग की एडीसी टीम के मुकाबला हुआ इसमें बड़ोग को हराकर चंडीगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। महिला वर्ग में सोलन की टीम ने बसाल को हराया। वहीं पुरुष वर्ग के अंडर-19 का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को होगा। इस दिन सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता भी शुरू होगी। इसके अलावा विशाल दंगल का आयोजन भी किया जाएगा। पहले दिन ठोडा नृत्य भी हुआ, इसमें केटोअ और दिन्यूं की टीम ने भाग लिया। मेले के दूसरे दिन समापन मौके पर कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी और राजेश कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं पहली रात्रि संध्या में बिजेश्वर देव का करियाला का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें