फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरिया में दो दिवसीय मेला धूमधाम से संपन्न
विज्ञापन

विजेताओं को नकद राशि देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। ग्राम पंचायत मांगू के गांव सोरिया में दो दिवसीय मेले का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया। अंबुजा सीमेंट के प्रबंधक सुनील चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जगदीश नेगी और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के समन्वयक दलीप शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेला कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि व विशेष अतिथियों को शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कबड्डी में बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब ने फाइनल मुकाबले में ढोलकपुर को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। वॉलीबाल में दाड़लाघाट ए ने दाड़लाघाट बी को हराकर जीत दर्ज की। विजेता को 15 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। रस्साकशी महिला वर्ग में मांगू की टीम ने मलावण को पराजित किया। रस्साकशी पुरुष वर्ग में जय माता बनिया देवी क्लब दाड़लाघाट ने मलावण को हराया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, महासचिव टेक चंद वर्मा, उपाध्यक्ष ललित शर्मा व जगत राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, बृजलाल, ललित और राहुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें