फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंडर-65 वर्ग में जोहड़ज, ओपन वर्ग में भोजनगर की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली के जोहड़जी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र की बोहली पंचायत के जोहड़जी में दंगल मेला कमेटी माइयां जोहड़जी की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंडर-65 व ओपन वर्ग के मुकाबले करवाए गए। अंडर-65 प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला बाबा जोघों अकादमी और जोहड़जी के बीच हुआ, जिसमें जोहड़जी की टीम 21-14 से विजेता बनीं। जबकि ओपन वर्ग में चंडीगढ़ और भोजनगर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें भोजनगर ने चंडीगढ़ को हराया।
मेला कमेटी के प्रधान गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम वर्ग में विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उपविजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिए गए। वहीं, ओपन कैटेगरी में विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता को 15 हजार रुपये दिए गए। इस वर्ग में तीसरे स्थान पर रहने वाली पठानकोट टीम को 6,100 रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली पानीपत टीम को 5,100 रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-65 मुकाबले में मुख्यातिथि नैनाटिक्कर पंचायत के प्रधान गोबिंद शर्मा रहे, जबकि विशेष अतिथि रघुवीर ठाकुर और भारत भूषण रहे। ओपन वर्ग में समाजसेवी ओम आर्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें