फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अस्पताल आने वाले सभी मरीजों की होगी टीबी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य सोफत
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की अब टीबी स्क्रीनिंग होगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। पर्ची काउंटर पर ही टीबी स्क्रीनिंग की स्टैंप लगाई जाएगी।
इसके बाद ओपीडी में संबंधित डॉक्टर सबसे पहले टीबी की स्क्रीनिंग करेगा। टीबी के लक्षण वाले मरीजों को टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। स्क्रीनिंग के दौरान लंबे समय से खांसी और बलगम के साथ छाती में दर्द के बारे में मरीज से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान संबंधित लक्षण वाले मरीजों की टीबी जांच की जाएगी। रोजाना इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले अस्पतालों में सभी मरीज की टीबी स्क्रीनिंग अनिवार्य नहीं थी।
भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए 2025 का लक्ष्य निर्धारित किया है जबकि प्रदेश सरकार ने 2021 तक टीबी मुक्त बनाने का निर्णय लिया था। कोरोना संक्रमण के कारण इस लक्ष्य को प्राप्त करने में देरी हो गई।
इसके बाद सरकार ने 2024 का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर विभाग ने टीम बनाई है जो इस कार्य को तेजी से रही है। इसी के साथ एक्टिव केस फाइडिंग अभियान भी प्रदेश में चला हुआ है।
इस माध्यम से भी विभाग को प्रदेश में टीबी के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं टीबी को खत्म करने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। घर-द्वार पर टीबी की जांच के बाद अब अस्पतालों की प्रत्येक ओपीडी में आने वाले मरीजों को इस संबंध जानकारी देनी होगी।
संदेहास्पद मामलों में होगी टीबी की जांच
टीबी की स्क्रीनिंग के लिए अस्पतालों को आदेश दे दिए गए हैं। स्टैंप भी सभी अस्पतालों में पहुंचा दी गई है। स्क्रीनिंग के दौरान संदेहास्पद मामले में टीबी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. राजन उप्पल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सोलन
भर्ती होने वाले मरीजों का रखा जा रहा रिकॉर्ड
प्रदेश भर के अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों का टीबी को लेकर रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान अस्पताल में वार्ड स्टाफ की ओर से भर्ती होने वाले मरीजों से बीते दिनों में लगातार खांसी, बुखार और अन्य जानकारी ली जा रही है और इस जानकारी का रिकॉर्ड रजिस्टर में लिखा जा रहा है। ऐसे में प्रदेशभर में विभिन्न बीमारियों को लेकर अस्पताल पहुंचे 290 मरीजों में टीबी की जांच करवाने पर लक्षण पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें