फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को बिहार से गुम्मा लाया टैक्सी चालक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि इसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को पेशे से टैक्सी चालक व्यक्ति गाड़ी लेकर पटना (बिहार) गया था। इसके साथ उसका दूसरा साथी भी था जिसकी तलाश की जा रही है। ये दोनों शिमला से चार अगस्त की शाम को पटना से करीब 24 मजदूरों को लेकर आठ अगस्त को गुम्मा तहसील कोटखाई में मजदूरों को छोड़कर कंडाघाट लौटा था।
विज्ञापन

नौ अगस्त को इसके परिवार ने प्रशासन को इसके आने की सूचना पर इसे संस्थागत क्वारंटीन किया। इसकी सैंपल रिपोर्ट रविवार देर शाम को मिली जिसमें यह कोरोना पॉजिटिव आया है। इसे उपचार के लिए कोविड सेंटर नौणी भेज दिया है। एसडीएम कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि यह पिछले कई सालों से किराए का कमरा लेकर कंडाघाट में रह रहा था। उन्होंने बताया कि दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें