फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़लाघाट बाजार दो दिनों के लिए किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद व्यापार मंडल ने पूरे बाजार को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। नए आए पॉजिटिव मामलों में दो युवक अंबुजा सीमेंट उद्योग परिसर से हैं। इनका यात्रा इतिहास नोएडा का बताया जा रहा है। ये दोनों भाई नोएडा से यहां आने के बाद गृह संगरोध में थे। दो मामले पारनू पंचायत में कंस्वाला गांव के हैं।
विज्ञापन

इन दोनों व्यक्तियों का यात्रा इतिहास चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। ये दोनों भी संगरोध में थे। एक मामला पारनू पंचायत में ठेरा गांव से पॉजिटिव आया है जिसका यात्रा इतिहास बंगलूरू बताया जा रहा है। क्षेत्र से एक सप्ताह के अंदर अब तक कुल 11 कोरोना पॉजिटिव मामले आने से इलाके में हड़कंप है। दाड़लाघाट बाजर दो दिनों के लिए व्यापार मंडल प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला के आग्रह पर पूर्ण बंद कर दिया है। रविवार रात को पॉजिटिव आए सभी व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर बखालग शिफ्ट कर दिया है। पंचायत प्रधान दाड़लाघाट सुरेंद्र शुक्ला और पंचायत प्रधान पारनु विद्या सागर ने लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें