फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को बताई सफल उद्यमी बनने की तकनीक

Fri, 15 Dec 2023 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
दाड़लाघाट के अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई में आयोजित उद्यमिता जागरूक्ता कार्यक्रम में जानकारी द
विज्ञापन
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने आईटीआई दाड़लाघाट में लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान की ओर से दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान की टीम के सदस्य राकेश व उनके सहयोगी ने अंबुजा संस्थान में छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के बारे में जागरूक किया। इस दौरान राकेश ने छात्रों को भविष्य में एक सफल उद्यमी कैसे बन सकते हैं उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी छात्र-छात्राएं अपना उद्यमी शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह संस्था पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 220 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरह की तकनीक के माध्यम से एक सफल उद्यमी के गुणों के बारे में जाना। अंबुजा आईटीआई के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने भारत सरकार के इस मंत्रालय से आए हुए अधिकारियों का आभार जताया और यह आश्वासन दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन अपने संस्थान में इच्छुक उद्यमी व जो पहले से इस व्यवसाय में है उनके लिए आयोजित करेंगे। प्रधानाचार्य ने कहा इस संस्थान में आने वाले दिनों में एक 15 दिन की कार्यशाला का आयोजन भी करेंगे जिसमें जो भी अपना उद्यम शुरू करना चाहते हैं या जिन्होंने पहले से अपना उद्यम शुरू किया है उनके लिए या विशेष कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें