फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सालों तक विवाद के बाद शामती बाईपास मार्ग पर टारिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर के समीप बन रहे शामती बाईपास के पांच किलोमीटर हिस्से पर पांच सालों बाद टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोनिवि ने वर्ष 2016 में इस मार्ग पर काम चालू कर 2018 में पूरा करने का लक्ष्य रखा था लेकिन शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने वाले इस मार्ग में लगातार विवाद चलता रहा। इससे विभाग का यह कार्य करीब कई सालों तक अधर में लटका रहा। अधिकतर लोगों ने जमीन का मुआवजा न मिलने पर लोनिवि के खिलाफ न्यायालय से स्टे तक लिया था। वहीं, नगर निगम चुनाव में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शामती बाईपास रोड को जून माह तक पूरा करने का एलान किया था। इस बीच करीब पांच किलोमीटर तक बन रही सड़क को ठेकेदार के जरिये टारिंग की जा रही है। फिलहाल इस मार्ग को दो माह में भी विभाग पूरा नहीं कर पाएगा। अधिकतर जगह पर डंगे लगने सहित सड़क की खुदाई का कार्य अभी भी जारी है। कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 में यह कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा। इस मार्ग के सुचारु होने पर चंडीगढ़, दिल्ली सहित बाहरी राज्यों का यातायात व सभी बड़े वाहन यहां से सीधे नेशनल हाईवे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। हालांकि अभी विभाग शामती से लेकर आंजी हाईवे तक सड़क निकाल चुका है। लेकिन इस मार्ग पर पूरी टारिंग कर पाना विभाग के लिए एक चुनौती है।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के जेई सतेंद्र पाल ने कहा कि शामती बाईपास रोड पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल पूरे मार्ग पर टारिंग कर पाना संभव नहीं है। 2016 से कार्य शुरू कर 2018 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन यातायात समस्या से निजात दिलाने वाला यह मार्ग विवादों के चलते लटका रहा। लोनिवि ने करीब पांच किलोमीटर तक सड़क बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें