फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना पहले स्थान पर

Sat, 21 Oct 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च विद्यालय चामत भड़ेच में चुनाव पाठशाला आयोजित
विज्ञापन

विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया के प्रति भी किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय उच्च विद्यालय चामत भड़ेच में विद्यालय की मुख्याध्यापिका रूपांजलि गोयल की अध्यक्षता में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें चुनाव गतिविधियों के तहत भाषण, क्विज प्रतियोगिता और स्कूल कैप्टन के लिए चुनावी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव और लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की छात्रा तमन्ना ने प्रथम, नौवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा और अनुराधा ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में इंटर हाउस क्विज हुआ। जिसमें रविंद्र नाथ टैगोर सदन की टीम ने प्रथम, स्वामी विवेकानंद सदन की टीम ने द्वितीय और एपीजे अब्दुल कलाम सदन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके उपरांत स्कूल कैप्टन के चुनाव के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया। चुनाव के नतीजे के अनुसार दीक्षा कक्षा नौवीं की छात्रा को 22 मतों से विजय घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक डिंपल, हेमराज, राजेंद्र सिंह, मनीषा, उपेंद्र कुमार और सुधीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें