फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालरात्रि की पूजा दर्शन कर मांगी मनौती

Sat, 21 Oct 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए लगी लोगों की कतारें
विज्ञापन

आज अष्टमी के दिन कन्या पूजन से होगा व्रत का परायण
सोलन के शूलिनी मंदिर, काली, दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शारदीय नवरात्रों के सातवें दिन भक्तों ने मां कालरात्रि की पूजा और दर्शन कर मां से मनौती मांगी। वहीं घरों में लोगों ने मां काली की पूजा अर्चना कर उपवास रखा और मंदिर में मां के दर्शन किए।
शनिवार को सोलन के शूलिनी मंदिर, काली मंदिर शामती, चंबाघाट के दुर्गा मंदिर सहित परवाणू, कुनिहार, धर्मपुर, अर्की, दाड़लाघाट के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की खासी भीड़ रही। दूर-दूर से आए भक्तों ने शीश नवाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं कुछ लोगों ने सातवें दिन कंजक पूजन भी किया। जबकि कुछ अधिकतर लोग अष्टमी और नवमीं के दिन कंजक पूजन के साथ अपने व्रत का परायण करेंगे। पंडित कृष्ण दत्त शर्मा ने बताया कि आठवें दिन माता महागौरी व नौवें दिन सिद्धिदात्री मां की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रों में कन्या पूजन और व्रत उपवास पूरी तरह से विधि विधान के साथ करने चाहिए। मां प्रसन्न होकर सभी की मनोकामना पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बाजार में उमड़ी भीड़
नवरात्रों सहित दशहरा, करवाचौथ, दिवाली की खरीदारी को लेकर भी सोलन बाजार में काफी भीड़ है। जिसके तहत अपर, लोअर, गंज बाजार में दुकानों में लोग खरीदारी करते दिखे। शनिवार को भी बाजारों में खासी भीड़ रही, लोगों ने नवरात्र के शुभ समय में घर के लिए जरूरी और सुख सुविधाओं के सामानों की खरीददारी भी की। वहीं त्योहार को लेकर पुलिस की शहर सहित आसपास के क्षेत्रों और मंदिरों में पैनी नजर है। वहीं रात्रि के समय पुलिस द्वारा जगह-जगह पर गश्त भी लगाई जा रही है। इसके अलावा बाजारों में पुलिस विभाग की ओर से सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें