जमा दो के परीक्षा परिणाम में 97.8 प्रतिशत अंक से निकिता, जाह्नवी और प्राची रहीं दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जमा दो के परीक्षा परिणामों में सोलन की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सनराइज पब्लिक स्कूल बरुणा की साइंस संकाय की छात्रा तमन्ना शर्मा ने हिमाचल बोर्ड की जमा दो परीक्षा में जिले में 98.4 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है, जबकि नव ज्योति स्कूल की कला संकाय छात्रा निकिता शर्मा, शिवालिक साइंस स्कूल खरुणी की काॅमर्स संकाय की छात्रा जाह्नवी और बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल सोलन की विज्ञान संकाय की छात्रा प्राची मलासी ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट की विज्ञान संकाय की छात्रा प्रकृति ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
घई घाट स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
धर्मपुर(सोलन)। हिमाचल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में घाईघाट विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। छात्राओं में चंद्रिका शर्मा ने 437 अंकों के साथ प्रथम, मोहित शर्मा ने 435 अंकों के साथ द्वितीय और प्रियांशु ने 423 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सीमा गुप्ता ने सभी मेधावियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। संवाद
धर्मपुर स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
धर्मपुर(सोलन)। हिमाचल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय आदर्श विद्यालय धर्मपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉमर्स में गीतांजलि 470 अंक, कला संकाय में पायल 468 अंक और साइंस में गगन छाबड़ा ने 464 अंक लेकर अपने-अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या धर्मवीर कौर ने सभी मेधावियों को उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। संवाद
बीएल स्कूल माल रोड के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सोलन। बीएल स्कूल माल रोड का 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कला संकाय में आलोक 95.4 प्रथम, वाणिज्य में मानसी 94.6 प्रथम और विज्ञान संकाय में प्राची मलासी ने 97.8 अंक से पहला, महक 95.2 ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के अधिकांश विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि अधिकतर बच्चों ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। संवाद
राजडी-जाबली स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
धर्मपुर(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजडी-जाबली का 12वीं का परिणाम 98.04 प्रतिशत रहा है। इसमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कला संकाय में गीतिका 94.2 प्रतिशत, वाणिज्य में रिया 94.4 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में दीया 88.8 प्रतिशत ने प्रथम स्थान पाया। विशेष रूप से तमन्ना और पूजा ने कुछ विषयों में 100-100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या मोनिका ठाकुर और शिक्षकों को इस सफलता पर स्थानीय लोगों व अभिभावकों ने बधाई दी। संवाद
ब्लू स्टार स्कूल अर्की का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
अर्की(सोलन)। ब्लू स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्की का 12वीं विज्ञान संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। परीक्षा देने वाले सभी 29 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। सौरभ ठाकुर ने 476 अंक लेकर प्रथम, अदिति व आर्यन ठाकुर 473 अंक ने द्वितीय और जतिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य उदय सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
एसवीएन विद्यालय कुनिहार का परीक्षा परिणाम बेहतरीन
कुनिहार(सोलन)। एसवीएन विद्यालय ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विज्ञान संकाय में सलोनी ठाकुर ने 455 अंकों के साथ प्रथम, जानवी ने 454 अंकों के साथ द्वितीय और विधि व हरमिंदर 427 अंक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग और प्रधानाचार्य नीति चौधरी ने मेधावियों को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
बलेरा स्कूल की सुहानी ने 91 अंकों के साथ किया टॉप
अर्की(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा का 12वीं का परिणाम शानदार रहा। कला संकाय की सुहानी ने 91 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में निकिता और वाणिज्य में राहुल जगोता अव्वल रहे। भविष्य में आईएएस बनने का सपना रखने वाली सुहानी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व माता-पिता को दिया। प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने सभी मेधावियों को बधाई दी। संवाद
बीएल स्कूल कुनिहार का परीक्षा परिणाम रहा 100 फीसदी
कुनिहार(सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार का 12वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कला संकाय में वैशाली 92.2 प्रतिशत से प्रथम, वाणिज्य में तन्मय 89.6 प्रतिशत ने प्रथम और विज्ञान संकाय में अविका 89 प्रतिशत ने विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को देते हुए सभी मेधावियों व अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
उच्चागांव स्कूल की मेहक ने चमकाया स्कूल का नाम
कुनिहार(सोलन)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उच्चागांव का 12वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। परीक्षा में बैठी सभी 19 छात्राएं सफल रहीं। मेहक ठाकुर ने 87.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, नीलम ठाकुर ने 86.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय और मुस्कान ने 86.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद
धुंदन स्कूल की पायल ने प्राप्त किए 424 अंक
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन का प्लस टू का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल के 79 में से 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कला संकाय में पायल 424 अंक, विज्ञान में राहुल 420 अंक और वाणिज्य में गौरव कुमार 415 अंक से प्रथम स्थान झटका। प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा और एसएमसी अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने शिक्षकों व अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
सिया रहीं अव्वल, 97.43 फीसदी रहा स्कूल कापरिणाम
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी का जमा दो का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल का कुल परिणाम 97.43 प्रतिशत रहा है, जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सिया ने 500 में से 441 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, नेहा 411 अंकों के साथ दूसरे और अंकिता 410 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। संवाद
मनजीत कौर रहीं अव्वल
नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पल्ली का जमा दो का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के सभी 13 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 12 ने प्रथम श्रेणी हासिल की। मनजीत कौर ने 435 अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान पाया। वहीं, चरणजीत कौर 419 अंक से दूसरे और रेणु देवी 415 अंक से तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य ने इस शानदार सफलता पर विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
नालागढ़ के सनराईज स्कूल बरूणा में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्र तमन्ना शर्म- स्रोत- - फोटो : Archive