फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बच्चे से भेदभाव पर कार्रवाई करें : कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कोली समाज की कोर कमेटी की वर्चुअल हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अखिल भारतीय कोली समाज की कोर कमेटी की विशेष वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ नेता अजित भाई पटेल (गुजरात), पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार (मध्यप्रदेश), हरि शंकर माहौर (उत्तर प्रदेश), आरभूपति (तेलंगाना), मनुभाई चावड़ा (गुजरात), डीपी शंखवार (मध्य प्रदेश) आदि उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन ने शिमला जिले के रोहडू के लिंबड़ा गांव में दलित बच्चे के साथ कथित जघन्य जातिगत भेदभाव के मामले की निंदा की। बताया गया कि 12 वर्षीय दलित बालक को एक गैर-दलित महिला द्वारा जातिगत भेदभाव के कारण प्रताड़ित किया गया, जिससे उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश में दलितों पर बढ़ते जातिगत भेदभाव और अत्याचार की सरकार द्वारा निंदा करने और ऐसे अत्याचारों को तुरंत रोकने की मांग की गई। साथ ही यह भी मांग की गई कि इस मामले में पीड़ित परिवार को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन-जाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989 के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें