फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: करवाचौथ की रौनक से सोलन बाजार गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारियल, मिट्टी के करवे, चूड़ियां और सजावटी थालियों की बढ़ी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सुहागिनों का पर्व करवाचौथ 10 अक्तूबर को आ रहा है। इसे लेकर बाजारों में महिलाएं खरीदारी में जुटी हैं। पहली बार व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं में भी करवाचौथ को लेकर खासा क्रेज है। वे सजने-संवरने के लिए सामान की खरीदारी कर रही हैं। बुधवार को शहर के मुख्य बाजार में महिलाओं की भीड़ लगी रही।
इस दौरान सजावटी सामान और नारियल की महिलाओं में अधिक मांग रही। महरून या लाल रंग के कपड़े से सजे नारियल ज्यादा बिक रहे हैं। वहीं, मिट्टी से बने करवे और व्रत में काम आने वाले अन्य सामान की भी खरीदारी महिलाएं कर रही हैं। कपड़ों की दुकानों में भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं नए-नए फैशन और ऑनलाइन डिजाइन दिखवाकर कपड़े सिलवाने के लिए दे रही हैं। पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। शहर के कई पार्लरों में ऑफर लगाए गए हैं। ये ऑफर करवाचौथ पर ही नहीं, बल्कि दिवाली तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर दुकानों में व्रत समेत अन्य सामान भी सजाया गया है। शहर के मुख्य बाजार, मालरोड और अपर बाजार में करवाचौथ को लेकर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। यह भीड़ देर शाम तक रही। सोलन में दूरदराज क्षेत्रों से आई महिलाएं भी खरीदारी में जुटी रहीं।
20 से 50 रुपये तक बढ़े दाम
करवाचौथ का बाजार इस बार 20 से 50 रुपये तक महंगा हो गया है। इस बार सजावटी थालियां 250 से 500 रुपये, करवे 30 से 50 रुपये, और मेहंदी कीप 10 से 50 रुपये तक उपलब्ध हैं। करवाचौथ के नजदीक आते ही शहर में मालरोड पर मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट भी बैठ गए हैं। महिलाएं उनसे मेहंदी लगवा रही हैं। बुधवार को आर्टिस्टों के पास भीड़ कम रही।
रंग-बिरंगी चूड़ियों की भरमार
बाजार में इस बार भी रंग-बिरंगी चूड़ियों की भरमार है। चूड़ियों के साथ फैंसी कड़ों की भी मांग बढ़ी है। फैंसी चूड़ियां खरीदने के लिए मनियारी की दुकानों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी हुई है। चूड़ियां 50 रुपये से 1500 रुपये तक की उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

मालरोड आज रहेगा बंद
करवाचौथ पर 9 और 10 अक्तूबर को मालरोड बंद रहेगा। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार करवाचौथ पर पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से पुराना बस अड्डा सोलन तक माल रोड नौ अक्तूबर को दिन में 01:00 से रात 8:00 बजे बंद रहेगा। 10 अक्तूबर को सुबह 10:00 से 8:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों, हाथ गाड़ियों की पार्किंग एवं आवागमन के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस अवधि में रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन, सेना, आपातकालीन स्थिति तथा कानून एवं व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल के लिए प्रयुक्त वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें