नालागढ़ में फंदा लगा कर आत्महत्या करने वाली पश्चिम बंगाल की 21 वर्षीय महिला का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पश्चिम बंगाल की 21 वर्षीय महिला पंपा विश्वास का विवाह पश्चिम बंगाल के रुपमा के साथ फरवरी में हुआ था, लेकिन युवती विवाह से खुश नहीं थी। क्योंकि वह किसी और युवक से विवाह करना चाहती थी। युवती के जीजा के अनुसार विवाह के कुछ दिन बाद युवती अपने प्रेमी संग भाग गई थी, लेकिन उसके परिजन उसे किसी तरह मना कर लाये थे।
इस बीच उसने फिनाइल पीकर जीवन लीला समाप्त करनी चाही, लेकिन समय पर उपचार होने पर बच गयी थी। अब महिला ने दूसरी बार पंखे में लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला ने चार पन्नो में सुसाइड नोट लिखा है जो वहां की स्थानीय भाषा में है।
पुलिस इस नोट को किसी पश्चिम बंगाल के व्यक्ति से पढ़वाएगी। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग माना जा रहा है।