फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुमति सिंघल बनीं आर्य समाज नालागढ़ की अध्यक्ष

Tue, 11 Aug 2026 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ में आर्य समाज की बैठक से पूर्व हवन करते हुए  पदाधिकारी- संवाद।
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। आर्य प्रतिनिधि सभा हिमाचल के प्रधान प्रबोध चंद्र सूद की अध्यक्षता में रविवार को आर्य समाज नालागढ़ की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें आर्य समाज से जुड़े प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से सुमति सिंघल को अध्यक्ष और राहुल वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। आतिश राजदेव को सचिव व डॉ. संगीता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक का शुभारंभ पारंपरिक यज्ञ के साथ किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, आर्य समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आर्य समाज के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप समाज में जन जागरण तथा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक के अंत में संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रबोध चंद्र सूद, सुमति सिंघल, अमित, अमिता खुराना, डॉ. जीके खुल्लर, श्यामल वर्मा, आतिश राजदेव, डीवी सोनी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. संगीता गुप्ता, कृष्णा बंसल, सुमन सूद, वरुणेंद्र सिंह, हीरा सिंह, रोहित आर्य, कुलवीर आर्य, नरेश भारद्वाज, रविकांत राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें