फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट नगर पंचायत की अधिसूचना जारी, सुझाव मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कंडाघाट के सिरीनगर क्षेत्र के कई क्षेत्रों को पंचायत से हटाकर नगर पंचायत में शामिल करने को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। सिरीनगर के लोग नपं में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल सरकार तक अपनी बात रख चुका है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर लोगों से सुझाव मांगे हैं। उपायुक्त सोलन ने जिला की कंडाघाट तहसील के स्थानीय क्षेत्रों को नगर पंचायत बनाने के संबंध में प्रकाशन की तिथि के दो सप्ताह के भीतर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

ये सुझाव और आपत्तियां सचिव शहरी विकास को उपायुक्त सोलन के माध्यम से भेजे जाएंगे। प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रस्तावित नगर पंचायत कंडाघाट में कंडाघाट तहसील के पटवार वृत्त सिरीनगर के उप मुहाल सिरीनगर, ग्राम पंचायत सिरीनगर के खसरा संख्या 286-800, 803-807, 824-842, 844-903 और 921-1368/1076, पटवार वृत्त सिरीनगर के उप मुहाल दोलग, ग्राम पंचायत सिरीनगर में खसरा संख्या 1-11, 15-18, 20-85, 103-211 तथा 363-393 एवं पटवार वृत्त सिलहारी के उप मुहाल सिलहारी एवं ग्राम पंचायत क्वारग में किता 1005 को नगर पंचायत कंडाघाट में सम्मिलित किया जाना है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे तय अवधि के भीतर आक्षेप या सुझाव प्रस्तुत करें। इस अवधि के बाद कोई आक्षेप या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें