फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 11 साल बाद भी नहीं बन पाया उप तहसील भवन, पटवारखाने में चल रहा कार्यालय

विज्ञापन
नालागढ़ के पंजेहरा में अधर में बना उप तहसील भवन- संवाद।
विज्ञापन
बजट के अभाव में पंजहेरा में डेढ़ साल से रुका निर्माण कार्य
विज्ञापन

लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पंजहेरा में 11 साल पहले खोली गई उप तहसील का अपना भवन आज तक तैयार नहीं हो पाया है। उप तहसील फिलहाल पटवारखाने के दो कमरों में संचालित हो रही है, जिससे लोगों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2015 में पंजहेरा में उप तहसील खोलने की घोषणा की गई थी। इसके बाद इसे अस्थायी रूप से पटवारखाने में शुरू कर दिया गया। हालांकि, भवन निर्माण का कार्य वर्षों तक आगे नहीं बढ़ सका। बाद में सरकार की ओर से भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, जिसे राजस्व विभाग ने लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराया। लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण के लिए 1.40 करोड़ रुपये का अनुमान तैयार किया। 50 लाख रुपये मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन अतिरिक्त बजट नहीं मिलने के कारण कार्य बीच में ही रुक गया। पिछले करीब डेढ़ साल से निर्माण कार्य बंद पड़ा है।
पंचायत प्रधान राज कुमार और पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि उप तहसील के अंतर्गत 14 पटवार सर्किल आते हैं। वर्तमान में कार्यालय जिस भवन में चल रहा है, वहां केवल दो कमरे हैं, जिनमें स्टाफ और रिकॉर्ड रखा गया है। ऐसे में काम करवाने आने वाले लोगों के लिए बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि भवन का ढांचा तैयार हो चुका है, लेकिन प्लास्टर और अन्य जरूरी कार्य अभी बाकी हैं। उनका कहना है कि बीबीएन क्षेत्र से सरकार को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है, इसके बावजूद यहां विकास कार्यों की रफ्तार धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भवन निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने संबंधी मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
कृष्ण कुमार,नायब तहसीलदार,पंजेहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें