कॉलेज प्राचार्य ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। छात्र-छात्राओं के वर्ग में टीम बी विजेता रही। छात्र वर्ग में प्रथम मैच टीम ए और टीम बी में खेला गया, जिसमें टीम बी विजेता रही। द्वितीय मैच टीम ए और टीम सी में हुआ, जिसमें टीम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला टीम ए और टीम बी के बीच हुआ, जिसमें टीम बी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। टीम ए के कप्तान अंकुश तथा टीम बी के कप्तान पुनीत कुमार ने अपनी-अपनी टीमों का प्रभावी नेतृत्व किया।
छात्राओं के वर्ग में टीम ए और टीम बी में रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें टीम बी विजेता रही। टीम ए की कप्तान अंजलि बंगा तथा टीम बी की कप्तान रुचि ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रो. नरेश कुमार तथा अधीक्षक पूर्ण ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ. हेतराम, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सुनीता शर्मा, प्रो. ममता शर्मा, डॉ. मिलनप्रीत, प्रो. रीनू शर्मा, प्रो. राहुल, अंजना देवी आदि मौजूद रहे। प्राचार्य ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।