फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने जानी दवा तैयार करने की तकनीक

Fri, 23 Feb 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज के रसायन विभाग के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण
विज्ञापन

छात्रा ने कोरोना रेमेडीज फार्मास्यूटिकल कंपनी का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन महाविद्यालय के रसायन विभाग के विद्यार्थियों ने प्रोफेसर के साथ कोरोना रेमेडीज फार्मास्यूटिकल कंपनी का दौरा किया। जिसमें विद्यार्थियों ने कंपनी प्रबंधकों और विशेषज्ञों से दवा में प्रयोग होने वाले कच्चे माल, ड्रग कॉम्पोनेंट, प्रोसेसिंग, ड्रग मैन्युफैक्चरिंग, कोटिंग व पैकेजिंग के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इसके अलावा इस दौरान क्वालिटी कंट्रोल क्षेत्र में दवा को किन-किन पैरामीटर में क्वाॅलिटेटिवली चेक करते हैं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को फोरियर ट्रांसफोर्म इंफ्रा रेड स्पेक्ट्रोस्कॉपी और हाई परफार्मेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी तकनीक से भी अवगत कराया गया। जोकि दवाइयों को उनके स्टैंडर्ड फॉर्मेट एवं मापदंडों के साथ कंपेयर करती है। इस फार्मास्यूटिकल विजिट में रसायन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार गुलेरिया, डॉ. रमेश कुमार और प्रयोगशाला सहायक पतराम सहित 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें