फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छात्रों ने नाटक से टीबी से बचाव का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज सोलन और अस्पताल में विशेष टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत छात्रों को टीबी (तपेदिक) की रोकथाम, इसके लक्षण, उपचार और नियंत्रण के बारे में विस्तार से शिक्षित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों ने जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी। इसमें टीबी होने के कारण, फैलने के तरीके, लक्षण, बचाव के उपाय और डॉक्टर द्वारा निर्धारित पूरा इलाज लेने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस स्वास्थ्य संदेश को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए छात्रों ने एक आकर्षक और विचारोत्तेजक नाटक भी प्रस्तुत किया। टीबी मरीजों को समाज में मिलने वाली चुनौतियों और सामाजिक कलंक को दर्शाया। समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप और जांच के महत्व पर जोर दिया। समाज को यह संदेश दिया कि यदि सही समय पर निदान और उचित उपचार मिले, तो टीबी पूरी तरह से ठीक होने योग्य बीमारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें