फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाबली स्कूल में पौंचया तों तंग सलवार सूट पर धमाल

Tue, 03 Jan 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जाबली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जाबली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हिमाचल ड्रग्स मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष एमबी गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसएमसी प्रधान भूपेंद्र ठाकुर विशेष तिथि के रूप मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और भ्रूण हत्या पर लघु नाटिका, गिद्दा, नाटियां, देश भक्ति गीत पेश किए गए।
विज्ञापन


पंजाबी गाना पौंचया तों तंग सलवार सूट फिट फैशना दी पटरी भी खूब पसंद किया गया। इसा ग्राएं देया लंबड़ा हो, पाता पानोरा, ओ मेरीये गांगीये और नीरू चाली घूमदी पर नाटी डाली। प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। मंच का संचालन अध्यापक रणजीत ठाकुर ने किया। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने और कामयाबी हासिल करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर जाबली पंचायत के उपप्रधान विनय अत्री, गणेश दत्त, नरेश अत्री, सुरजीत सिंह मनकोटिया, पशु पालन विभाग के चिकित्सक डॉ. चंदन, संजय शर्मा, जयदेव अत्री, संजीशा कंवर, गौरव अत्री, लाज किशोर, जगमोहन, टेकचंद, ममता, रणजीत ठाकुर, मनोज शर्मा, मीरा, बीना नेगी, हर्षा, अंजू, रंजीत, मनोज, बंसी नेगी, सुमीता, निकेता सूद, शैली महाजन और अन्य अभिभावकों सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

पंकज को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार
समारोह में जमा दो कक्षा के पंकज को सर्वश्रेष्ठ छात्र चुना गया।  शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों के लिए गरिमा, मोनिका, काजल, अनीता, मेघा, प्रियंका, कविता, नेहा, मोनिका, शौभा, कंचन, ज्योति, रबीना, पूनम, अराधिका, रूपाली, श्रेया, अंकिता, कृष्ण राज, जूही, वंदना, मुकेश, राजन, डिंपल और इंद्र दत्त को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें