फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सौतेले बाप ने नाबालिग बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो साल से मां के साथ लिविंग रिलेशन में रहता है व्यक्ति
विज्ञापन

मां के ड्यूटी पर जाने पर व्यक्ति ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म
अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा, आगे की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। खेड़ा में किराये के मकान में रहने वाली एक प्रवासी महिला ने एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की एक महिला यूपी के ही एक व्यक्ति के साथ लिविंग रिलेशन में पिछले दो साल से रहती थी। दोनों ने खेड़ा में कमरा किराये पर लिया है। महिला व पुरुष दोनों कंपनियों में काम करते हैं। दो दिन पहले महिला की दिन की ड्यूटी थी और व्यक्ति रात को ड्यूटी करके कमरे पर ही था। महिला के साथ पहले पति की लड़की भी है। लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसका सौतेला बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, जिस पर महिला ने पुलिस ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया है। आरोपी को को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें