फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कराई प्रतियोगिता

Mon, 28 Oct 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
3 नवंबर तक चलेगा सतर्कता जागरुकता सप्ताह, होंगे कई कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिमाचल प्रदेश 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मना रहा है। इस संबंध में महाविद्यालय बरोटीवाला की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस स्टेशन बद्दी के सहयोग से सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि नामक विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में ईमानदारी और जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। आयोजन में नालागढ़ कॉलेज के तीन विद्यार्थियों सहित कुल 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने ईमानदारी, नैतिक व्यवहार और जवाबदेही सहित अखंडता के विभिन्न पहलुओं को संबोधित किया कि ये मूल्य राष्ट्रीय विकास में कैसे योगदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बद्दी के निरीक्षक सचित कालिया ने छात्रों को विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि यह विभाग पुलिस विभाग से कैसे अलग है। सभी वक्ताओं की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और विजेता उपरोक्त विभाग की ओर से बाद में घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. श्याम, प्रो. कृष्णा प्रकाश, प्रो. नीति गुप्ता, प्रो. संदीपिका (नालागढ़ कॉलेज) और सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस थाना बद्दी से निरीक्षक सचित कालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें