परवाणू सदन में हुई उद्योमियों की बैठक
कई समस्याओं को लेकर विस्तार से की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। लघु उद्योग भारती परवाणू की बैठक उद्योग सदन में हुई, जिसमें लघु उद्योग भारती के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से विद्युत रेट में बढ़ोतरी पर चर्चा की गई। साथ ही रणनीति तैयार की गई कि मुख्यमंत्री से मिलकर लघु उद्यमियों को राहत पहुंचाने का आग्रह किया जाएगा। वहीं बैठक में लघु उद्योग भारती के बद्दी में होने वाले परिवार मिलन समारोह में परवाणू इकाई से हिस्सा लेने के लिए सदस्य का चयन किया गया। वहीं सभी की सहमति ली गई। बैठक में संस्था के संगठन में बढ़ोतरी और उनके सदस्यता शुल्क को लेकर उपस्थित सदस्यों से विचार विमर्श किया गया।
इसके अतिरिक्त परवाणू में हिमुडा के बढ़ती पेयजल दरों पर पर अंकुश लगाने सहित हिमुडा के प्लाट धारकों को आ रही समस्याओं पर काफी गहन विचार किया। हिमुडा की ओर से उद्यमियों की समस्याओं पर कोई कार्रवाई न होने से उद्यमियों को आ रही समस्याओं को भी उठाया गया। वहीं परवाणू के श्रम विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सदस्यों ने नाखुशी जाहिर की। बैठक में अध्यक्ष राकेश भाटिया, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, सुधीश सोनी, महासचिव सचिन गोयल, कोषाध्यक्ष पवन वर्मा, प्रमोद शर्मा, चमन गोयल, महेंद्र ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।