फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हाईवे से ठेके हटाने के बजाय घटाया सड़क का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-शिमला मार्ग स्टेट हाईवे संख्या-16 का दर्जा घटाकर एमडीआर कर दिया है। अभी भी इस मार्ग से स्टेट हाईवे के बोर्ड नहीं हटे हैं। सर्वोच्च न्यायालय से स्टेट हाईवे के साथ लगते ठेके बंद करने के आदेश दिए थे लेकिन यहां ठेके नहीं हटाने के नाम पर मार्ग का दर्जा ही कम कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों को आस थी कि शीघ्र ही इस मार्ग को राष्ट्रीय उच्च मार्ग का दर्जा मिल जाएगा और लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे लोग राष्ट्रीय उच्च मार्ग का दर्जा मिलने का सपना संजोए थे, अचानक पता चला कि इसका दर्जा स्टेट हाईवे से से कम कर एमडीआर कर दिया है। इसके बावजूद इस मार्ग में मील के पत्थरों पर अभी तक स्टेट हाईवे-16 ही दर्ज हैं जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं।
उधर, अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि इस राज मार्ग का दर्जा घटाकर एमडीआर हो चुका है। स्टेट हाईवे को केंद्र सरकार से कोई ग्रांट नहीं मिलती लेकिन एमडीआर को मिलती है। इसलिए दर्जा एमडीआर किया गया है। मील के पत्थरों के बारे में संबंधित सहायक अभियंता को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें