फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ बीडीसी अध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा मजबूत

विज्ञापन
Nalagarh BJP about to win BDC chairman post
विज्ञापन
ओमपाल सिंह
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ और बद्दी पर भाजपा का कब्जा होने के बाद नालागढ़ बीडीसी अध्यक्ष पर भी भगवा काबिज होना तय माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राम कुमार और नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा को दोहरा झटका लगा है। भाजपा ने बहुमत के लिए सदस्यों की संख्या पूरी कर ली है। सभी सदस्यों को अपने पाले में रखा हुआ है।
इन सदस्यों को पहली फरवरी को बैठक में सीधा लाया जाएगा। कांग्रेस इस दौड़ से बाहर दिखाई दे रही है और अपनी बीडीसी बनाने के लिए कोई जोड़-तोड़ भी नहीं कर रही है। नालागढ़-बद्दी में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भाजपा इन दोनों स्थानों पर अपने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने में सफल रही है। अब भाजपा का नालागढ़ बीडीसी पर भी कब्जा होना तय है। भाजपा ने बहुमत के लिए जरूरी संख्या के सदस्यों को अपने पाले में रखा हुआ है।
विज्ञापन

पार्टी के नुमाइंदे शनिवार को सभी सदस्यों को धार्मिक यात्रा कराने लिए हरियाणा राज्य की ओर ले गए हैं। बीडीसी नालागढ़ में 40 सदस्य हैं। इनमें 25 नालागढ़ से, नौ दून से और छह अर्की विस क्षेत्र से आते हैं। नालागढ़ की संख्या अधिक होने से हर बार नालागढ़ से ही अध्यक्ष बनता है और इस बार भी नालागढ़ से ही बनने की उम्मीद है। बीडीसी अध्यक्ष पद इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित है जबकि उपाध्यक्ष पद ओपन है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष दून और अर्की से बनना तय है। एससी महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित होने से इस बार अध्यक्ष पद के लिए इतनी मारामारी नहीं है। सभी सदस्यों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए पार्टी की कोर कमेटी पर फैसला छोड़ दिया है। जो भी कमेटी फैसला लेगी सभी सदस्यों को मान्य होगा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर ने दावा किया है कि उनके पास बहुमत के लिए सदस्यों की पर्याप्त संख्या है। सभी सदस्य पहली फरवरी को सीधा बैठक में भी उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एक फरवरी को भाजपा समर्थित ही बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें