फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मोहन जोदड़ो से लेकर इसरो तक का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों में राष्ट्र भक्ति की भावना का दिखा जज्बा
विज्ञापन

जीनियस ग्लोबल स्कूल ने आयोजित किया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जीनियस ग्लोबल स्कूल सोलन ने वार्षिक समारोह रविवार को आयोजित किया। स्कूल ने ये कार्यक्रम कोठों स्थित कला मंच ऑडिटोरियम में मनाया। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किए गए। कार्यक्रम में राजकुमार सिंगला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने भारत एक खोज पर मंचन किया। बच्चों में राष्ट्र के प्रति जज्बे को देख हर कोई दंग रहा। इसके बाद एक घंटे के नाटक में बच्चों ने मोहन जोदड़ों से लेकर इसरो तक भारत का सफर खूबसूरती के साथ पेश किया। सबसे पहले शिव तांडव (शंख नाद), अखंड भारत की प्रस्तुति ने समां बांधा। अशोक, बुद्ध, शिवाजी, अहिल्या, अकबर व बीआर आंबेडकर के किरदार निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र के दौरान बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल की सालभर की गतिविधियों की रिपोर्ट भी स्कूली बच्चों ने पढ़ी। मुख्यातिथि ने कहा कि इन बच्चों के हाथ में ही देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार देने का दायित्व शिक्षकों के साथ अभिभावकों का भी है। छोटे बच्चों के आत्मविश्वास की खूब सराहना की। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा, राज कौशल, डॉ. मनमोहन, भुवनेश्वरी, विपुल, पुनीत, कोटला पंचायत के प्रधान दिनेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें