फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बास्केटबाल में सेंट मैरी, हैंडबाल में नवगांव स्कूल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडा में जिलास्तरीय अंडर-19 गर्ल्स खेल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह मुख्यातिथि रहे, जबकि जिला स्पोर्ट्स अधिकारी अशोक चौहान बासू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में बास्केटबाल के फाइनल मुकाबले में सेंट मैरी स्कूल कसौली ने ओच्छघाट को 55-23 से हराकर विजेता का खिताब जीता। हैंडबाल में नवगांव स्कूल ने कुनिहार गर्ल्स स्कूल को 6-0 से हराकर विजेता बना। ताइक्वांडो में दभोटा ने सेंट ल्यूक्स बद्दी को हराया। ठोडा में नालागढ़ विजेता और जौणाजी उपविजेता रहे। मार्च पास्ट में जौणाजी विजेता और कंडा उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। जिला स्पोर्ट्स अधिकारी ने कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी चेतन कपूर और नवगांव स्कूल की डीपीई निधि शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य मीता कौल, विजय प्रकाश, रत्न ठाकुर, डाईट मीडिया कोऑर्डिनेटर पंकज धोल्टा और पवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें