फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया स्पोर्ट्स संघ दस हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा

Tue, 04 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इंडिया स्पोर्ट्स संघ की ओर से 10 हजार हिमाचली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे। यह बात इंडिया स्पोर्ट्स संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बद्दी आगमन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। कहा कि संघ देश भर में खिलाड़ियों को मंच देने के लिए एक नई पहल के तहत 2017 में अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता हर राज्य से विस स्तर पर आरंभ होकर राष्ट्रीय स्तर तक खेली जाएगी। कहा कि केंद्र सरकार की स्पोर्ट्स एथॉरिटी और नेहरू युवा केंद्र की योजनाओं का लाभ हर खिलाड़ी को पहुंचाने का कार्य संघ कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन समेला और उपाध्यक्ष केएस कश्यप ने कहा कि एक वर्ष पूर्व ही संघ ने हिमाचल में अपनी कार्यकारिणी बनाई है।

संघ अपने उद्देश्य के अनुरूप प्रदेश के 10 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ 50 हजार खिलाड़ियों और खेल-प्रेमियों को अपना सदस्य बनाएगा। कहा कि जिला स्तर पर यह सम्मान समारोह आयोजित होंगे। जिलाध्यक्ष श्याम भटनागर ने कहा कि जिला सोलन में कार्यकारिणी के गठन के बाद खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को संघ की गतिविधियों के साथ जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संघ की बद्दी इकाई सदस्य जितेंद्र, फलेल सिंह, सुनील गौतम और पंकज मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें