फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी के धागा उद्योग में आग, लाखों का नुकसान

Fri, 04 Dec 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
 औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की ट्रक यूनियन के निकट कई वर्षों से बंद पड़े धागा उद्योग हिमालय फाइबर में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग से कंपनी परिसर में रखा फाइबर और कच्चा माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


 उद्योग में आग लगने की सूचना जैसे ही फायर ब्रिगेड को मिली टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। सूचना के मुताबिक कंपनी पिछले करीब तीन वर्षों से बंद पड़ी थी।
कंपनी को एक्सिस बैंक बद्दी ने पैसों के मामले में अपने अधीन रखा हुआ था। शुक्रवार को शाम करीब 2 बजे बाद अचानक कंपनी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड जब उद्योग के पास पहुंची तो गेट पर लॉक लगा हुआ था और सिक्योरिटी गार्ड ने ताला नहीं खोला।
विज्ञापन


 फायर ब्रिगेड की टीम ने गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। कंपनी ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया और वहां समीप पड़े लाखों रुपये के बड़े डीजी सेट और बिल्डिंग में रखा लाखों रुपये के रॉ मेटिरियल को बचा लिया है।
फायर स्टेशन बद्दी के प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि उन्हें किसी स्थानीय युवक ने आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। फायर अधिकारी ने बताया कि इस आग की घटना में कंपनी में रखा करीब 2 से तीन लाख रुपये तक का माल जल चुका है इसके अलावा लाखों रुपये के माल को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें