फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन की शामती-बाईपास सड़क बदहाल, निधि की कमी से मरम्मत अटकी

Fri, 24 Jul 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
शामती बाईपास सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण हुई खस्ता हालत। संवाद
विज्ञापन
चार साल पहले बनी थी शामती-बाईपास सड़क, कई बार हो चुकी है खराब
विज्ञापन

विभाग वर्ष 2027 में ही करेगा सड़क को पूरी तरह से ठीक, होगा जीर्णोद्धार
सड़क पर मेटलिंग करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने भेजी फंड की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शामती-बाईपास सड़क की हालत बहुत खराब है। लोक निर्माण विभाग को इसकी मरम्मत के लिए पर्याप्त निधि नहीं मिल पा रही है। इस कारण रोजाना आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने सड़क ठीक करने की कई बार मांग की है। विभाग हर बार केवल मिट्टी डालकर इसे ठीक करने का प्रयास करता है। पहली बारिश में ही सारी मिट्टी धुल जाती है और सड़क कीचड़ में बदल जाती है। इससे चालकों की मुश्किलें दो गुना तक बढ़ जाती हैं। लोक निर्माण विभाग ने करीब चार साल पहले इस सड़क का निर्माण किया था। तब से अब तक यह सड़क कई बार खराब हो चुकी है। विभाग गड्ढों में मिट्टी-पत्थर डालता है, जो लोगों को कुछ दिनों का ही आराम देते हैं। विभाग के नियमानुसार, पांच साल से पहले किसी भी नवनिर्मित सड़क पर टारिंग का काम नहीं किया जा सकता। इस नियम के कारण उन्हें केवल मिट्टी-पत्थर से ही सड़क ठीक करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जीर्णोद्धार और निधि की मांग
विभाग वर्ष 2027 में इस सड़क का पूरी तरह से जीर्णोद्धार करेगा। उस समय सड़क पर टारिंग कर इसे हर जगह से ठीक किया जाएगा। वर्तमान में विभाग ने सड़क पर मेटलिंग करने और गड्ढों को ठीक करने के लिए सरकार को निधि की मांग भेजी है। यह निधि मिलने के बाद ही विभाग सड़क पर काम शुरू कर पाएगा।
विज्ञापन


कोट
लोक निर्माण विभाग सोलन के अधिशासी अभियंता रवि कपूर ने बताया कि वर्ष 2027 में सड़क पूरी तरह ठीक होगी। अभी विभाग के पास निधि की कमी चल रही है। विभाग को जैसे ही निधि मिलेगी, सड़क पर मेटलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बारिश के कारण भी काम नहीं हो पा रहा है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद काम शुरू हो पाएगा। - रवि कपूर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें