फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तीन किलोमीटर तक रैली निकालकर किया नशे के खिलाफ जागरूक

Fri, 24 Jul 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमशिखा आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमशिखा आदर्श विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने एक जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व बद्दी स्वास्थ्य ब्लॉक की प्रधान एवं आशा वर्कर दया ठाकुर ने किया। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बद्दी शहर में तीन किलोमीटर तक रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में नशा विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नशा छोड़ो, जीवन बचाओ, नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने पेंटिंग एवं विभिन्न जागरूकता संदेशों के माध्यम से भी लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं स्वयं नशे से सदैव दूर रहने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुभाष भट्ट ने विद्यार्थियों से कहा कि छात्र जीवन भविष्य निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को नशे जैसी बुराई से सदैव दूर रहना चाहिए। नशा विनाश का कारण है और आज यह समाज की सबसे बड़ी बुराइयों में से एक बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें