पाइनग्रोव स्कूल की सानवी 99.2 अंक लेकर स्थापित किया नया कीर्तिमान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सीबीएसई की ओर से घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में सोलन जिले के शिक्षण संस्थानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिले के विभिन्न स्कूलों का परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसके तहत पाइनग्रोव स्कूल में सानवी ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ पांच श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया। स्कूल के अन्य मेधावियों में आदित सर्राफ 98 प्रतिशत और सुहानी सिंगला 97.2 प्रतिशत अंक से शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के 29 छात्रों ने मुख्य विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विशेष बात यह रही कि 33 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों आईटी, एआई और विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में प्रांजल शर्मा ने किया टॉप
सोलन। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन का परिणाम भी शानदार रहा। यहां प्रांजल शर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। कार्तिक सिंह 95.8 प्रतिशत के साथ दूसरे और मन्नत 93.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के 42 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल की। प्रधानाचार्या लखविंद्र कौर अरोड़ा ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के समर्पण और बच्चों की कड़ी मेहनत को दिया। संवाद
ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा 100 फीसदी
बद्दी(सोलन)। बद्दी स्थित ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इच्छा कपलेश ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांश सेन ने 97.8 प्रतिशत और स्वर्णिका जोशी 97 प्रतिशत ने क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। यहां के 33 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। संवाद
गीतांजलि राजपूत ने प्राप्त किए 96.20 फीसदी अंक
सोलन। गीता आदर्श विद्यालय का परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। विद्यालय के कुल 130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी उत्तीर्ण हुए। गीतांजलि राजपूत ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जतिन 95.40 प्रतिशत और आरव सक्सेना 95.20 प्रतिशत क्रमश दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के 22 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 91 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। गीता आश्रम समिति के प्रधान एलके बंसल और प्रधानाचार्या ने इस सफलता पर सभी को बधाई दी। संवाद
इनसेट
रूपल विष्ट ने किया टॉप
नालागढ़ (सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा। छात्रा रूपल विष्ट ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। षोडशी शर्मा ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और प्रांशी 96.6 प्रतिशत अंक से तीसरे स्थान पर रहीं। खुशी और मानस पुरी ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील गंगटा और निदेशक राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। संवाद
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन के छात्रों ने कियाउत्कृष्ट प्रदर्शन
दाड़लाघाट(सोलन)। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रोहन शर्मा ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में पहला स्थान पाया। दृष्टि चौहान 96.4 प्रतिशत अंक से दूसरे और जाह्नवी गुप्ता 95.6 प्रतिशत अंक से तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल के कुल 63 विद्यार्थियों में से 13 ने 90 प्रतिशत से अधिक और 25 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर और एलएमसी अध्यक्ष संदीप सीरह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।
आरव सक्सेना, गीता आदर्श विद्यालय सोलन।